ईरान और रूस में वैज्ञानिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान पर सहमति
-
ईरान और रूस में वैज्ञानिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान पर सहमति
पार्सटुडे – मॉस्को में ईरानी राजदूत और रूसी राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार ने द्विपक्षीय सहयोग की नई संभावनाओं पर बातचीत की।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में ईरानी राजदूत काज़िम जलाली और रूसी राष्ट्रपति के वैज्ञानिक और शैक्षिक मामलों के सहायक आंद्रेई फुर्सेंको इस बात पर सहमत हुए कि निकट भविष्य में उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक और नॉलेज-बेस्ड प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान के लिए आवश्यक योजनाएँ बनाई जाएँगी।
बैठक में, दोनों पक्षों ने वैज्ञानिक और शैक्षणिक संबंधों की नवीनतम स्थिति का आकलन किया, और विश्वविद्यालयों, अनुसंधान केंद्रों और विशेष रूप से ज्ञान-आधारित (नॉलेज-बेस्ड) कंपनियों के बीच सहयोग के व्यापक विस्तार के लिए दोनों देशों के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।
जलाली ने इस बैठक में शैक्षिक और तकनीकी क्षमताओं को तेहरान-मॉस्कू रणनीतिक संबंधों की आधारशिला बताया, और फुर्सेंको ने इस सहयोग के विस्तार के लिए रूस की पूर्ण तत्परता पर जोर दिया।
एक अन्य खबर में, डेनियल इगोरोव (रूसी संघ की संघीय कर सेवा के प्रमुख) ने मॉस्कू में इस्लामी गणराज्य ईरान के राजदूत से मुलाकात की, और द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
ईरान के राजदूत ने इस बैठक में, ईरानी समकक्ष एजेंसी के साथ रूसी कर एजेंसी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए, इस सहयोग को और अधिक बढ़ाने पर जोर दिया।
ईरानी राजदूत ने कर क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान और नई प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग के लिए दोनों देशों के प्रतिभाशाली लोगों (एलाइट्स) की क्षमताओं का उपयोग करने को महत्वपूर्ण बताया।
जलाली ने कहा कि दोनों देशों के कर सहयोग का विस्तार, विशेष रूप से यूरेशियन और ब्रिक्स कर क्षेत्रों तक, तथा इस क्षेत्र के अन्य देशों की क्षमताओं का उपयोग, पश्चिम-केंद्रित वित्तीय और कर प्रणालियों के विकेंद्रीकरण (डीसेंट्रलाइज़ेशन) की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए