पश्चिमोत्तरी ईरान में 2 आतंकवादी गुट तबाह, 12 आतंकी ढेर
ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल, आईआरजीसी ने देश के पश्चिमी भाग में 2 आतंकवादी गुटों को तबाह कर दिया।
आईआरजीसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बुधवार को दो आतंकवादी नेटवर्क ने देश के सीमावर्ती क्षेत्र अशनूये में अशांति पैदा करने की कोशिश की जिसके बाद सिपाहे पासदारान ने सही सूचनाओं के आधार पर इन दोनों आतंकवादी गुटों का पता लगाकर कार्यवाही की जिसमें दोनों आतंकवादी नेटवर्क तबाह हो गए।
इस्लामी क्रांति के सुरक्षाबलों की इस कार्यवाही के दौरान 12 आतंकी मारे गए। इसी प्रकार इस कार्यवाही में सिपाहे पासदारान के 3 जवान शहीद हुए। इस कार्यवाही के दौरान आतंकियों के नियंत्रण से उल्लेखनीय मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज़ बरामद हुए।
इस बयान में आगे आया है, “ सीमावर्ती इलाक़ों में हर प्रकार की गतिविधियों पर आईआरजीसी की थलसेना और क्रान्ति व इस्लामी गणतंत्र के अन्य रक्षक बल पैनी नज़र रखे हुए हैं और क्रान्ति विरोधी आतंकवादी गुटों और वर्चस्ववादी व ज़ायोनीवादी व्यवस्था से जुड़े सशस्त्र बदमाशों को पश्चिमोत्तरी सीमावर्ती प्रांत की शांति से खिलवाड़ का मौक़ा नहीं दिया जाएगा।” (MAQ/N)