पैमान जेबेल्ली, आईआरआईबी की विदेश सेवा के नये प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i20635-पैमान_जेबेल्ली_आईआरआईबी_की_विदेश_सेवा_के_नये_प्रमुख
इस्लामी गणतंत्र ईरान की रेडियो व टीवी संस्था के प्रमुख ने एक आदेश जारी करके पैमान जेबेल्ली को विदेश सेवा का नया प्रमुख नियुक्त किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १५, २०१६ ०१:०१ Asia/Kolkata
  • पैमान जेबेल्ली, आईआरआईबी की विदेश सेवा के नये प्रमुख

इस्लामी गणतंत्र ईरान की रेडियो व टीवी संस्था के प्रमुख ने एक आदेश जारी करके पैमान जेबेल्ली को विदेश सेवा का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

आईआरआईबी प्रमुख अब्दुल अली अस्करी ने पैमान जेबेल्ली के नियुक्ति पत्र में विदेश सेवा के विभिन्न चैनलों को अधिक आकर्षक बनाना, इस्लामी क्रांति के संदेश को चेतना के साथ विश्व तक पहुंचाना, इस्लामी व्यवस्था की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराना, विदेश सेवा के प्रभाव में वृद्धि और अमरीका सहित साम्राज्यवादी शक्तियों के अत्याचारों के पर्दाफाश को आईआरआईबी की विदेश सेवा के नये प्रमुख की कुछ ज़िम्मेदारियां बताया है। 

आईआरआईबी प्रमुख अब्दुल अली अस्करी

 

आईआरआईबी के प्रमुख ने अपने आदेश में, फिलिस्तीनी जनता के अधिकारों के वर्णन, विश्व जनमत के सामने ज़ायोनी शासन के अत्याचारों से पर्दा हटाने तथा तकफीरी आतंकवाद के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे की उपयोगिता से विश्व जनमत को अवगत कराने को आईआरआईबी की विदेश सेवा के नये प्रमुख की अन्य ज़िम्मेदारियां बताया है। 

पूर्व प्रमुख  मुहम्मद अख़गरी

 

आईआरआईबी प्रमुख अब्दुल अली अस्करी ने इसी प्रकार विदेश सेवा के पूर्व प्रमुख  मुहम्मद अख़गरी की सेवाओं की सराहना की और एक अलग आदेश में उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया है। (Q.A.)