गज़्ज़ा पट्टी और बैतुलमुक़द्दस पर हमले निंदनीय, ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने गज़्ज़ा पट्टी और मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों के हमलों की कड़ी आलोचना की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बेहराम क़ासेमी ने मंगलवार को ग़ज़्ज़ा पट्टी के निर्दोष व निहत्थे लोगों पर इस्राईल के हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमले जिनकी हालिया वर्षों में मिसाल नहीं मिलती, फिलिस्तीनियों के संघर्ष के मुक़ाबले में ज़ायोनियों की बौखलाहट की निशानी है।
उन्होंने इसी प्रकार मस्जिदुल अक़्सा में आग लगाए जाने की बरसी का उल्लेख करते हुए मस्जिदुल अक़सा के चारो ओर खुदाई के कार्यक्रम और बैतुलमुक़द्दस के यहूदीकरण को अस्वीकारीय बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किये जाने चाहिएं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़ाोयनी शासन के साथ संबंध बहाल करने के लिए कुछ सरकारों की रुचि को फिलिस्तीनियो पर इस शासन के अत्याचारों की अनदेखी करने के अर्थ में बताया और कहा कि इस्लामी देशों के राष्ट्रध्यक्षों में फिलिस्तीनियों के बारे में अधिक दायित्वबोध होना चाहिए। (Q.A.)