कर्बला प्रान्त में आतंकवादी हमला, ईरान ने कड़ी आलोचना की
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक के कर्बला प्रान्त में होने वाले आतंकवादी धमाकों की कड़े शब्दों में आलोचना की है ।
बहराम क़ासेमी ने इराक के कर्बला प्रान्त में आतंकवादी संगठन दाइश द्वारा किये गये धमाके की आलोचना करते हुए कहा है कि इराक़ में आतंकवादियों का अंत निकट है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ की जनता, सरकार और इस आतंकवादी कार्यवाही में मारे जाने वालों के परिजनों से हमदर्दी प्रकट करते हुए कहा कि तकफीरी आतंकवादी एेसी दशा में बेगुनाहों को निशाना बना रहे हैं कि जब उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि इराक में उनका अंत निकट है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आतंकवादियों द्वारा इस प्रकार के हमलों को इराकी सेना और स्वंय सेवी बलों के सामने आतंकवादियों की निरंतर पराजय का परिणाम बताया और कहा कि ईरान को आशा है कि इराक की सरकार, सेना और स्वंय सेवी बल को संकल्प से इस देश से आतंकवाद की काली छाया जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
याद रहे रविवार की रात को कर्बला प्रान्त के एेन तम्र ज़िले में अलहुसैन मोहल्ले में एक विवाह समारोह में पांच आतंकवादियों ने आत्मघाती आक्रमण किया था जिसमें 18 लोग मारे गये थे और दसियों अन्य घायल हो गये थे। (Q.A.)