सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्यवाही जारी , ईरान ने चिंता प्रकट की।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया की सीमा के भीतर तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति और सैन्य अभियान जारी रहने पर चिंता प्रकट की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने सभी देशों की ओर से सीरिया की अखंडता के सम्मान पर पुनः बल देते हुए कहा कि हालांकि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए कोशिश एक ठोसऔर न बदलने वाली नीति है किंतु यह इस बात का कारण नहीं बन सकती कि किसी भी देश की सरकार की अनुमति के बिना उसकी भूमि में सैन्य अभियान चलाया जाए।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में हर वह शैली अस्वीकारीय है जिससे किसी देश की संप्रभुता के के लिए चुनौती पैदा हो ।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीरिया के क्षेत्रों में तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति जारी रहने से हालात अधिक खराब होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरी सीरिया में युद्ध का दायरा बढ़ने से अधिक संख्या में बेगुनाह आम नागरिक मारे जाएंगे और इसी लिए यह ज़रूरी है कि तुर्की यथाशीघ्र सीरिया में अपना सैन्य अभियान बंद करे। (Q.A.)