ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने इराक़ी राष्ट्रपति से की भेंट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i27451-ईरान_के_न्यायपालिका_प्रमुख_ने_इराक़ी_राष्ट्रपति_से_की_भेंट
आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने बग़दाद में हैदर अलएबादी से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१६ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने इराक़ी राष्ट्रपति से की भेंट

आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने बग़दाद में हैदर अलएबादी से भेंटवार्ता की।

ईरानी न्यायपालिका प्रमुख ने रविवार की रात बग़दाद में इराक़ी प्नधानमंत्री के साथ भेंट में इराक़ के पुनः समर्थन पर बल दिया।  इसी के साथ उन्होंने हालिया दिनों में इराक़ी सेना को दाइश के विरुद्ध मिलने वाली सफलताओं पर मुबारकबाद दी।

आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, इराक़ के साथ सभी क्षेत्रों में विस्तृत सहयोग का इच्छुक है।  इस भेंटवार्ता में इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने भी ईरान के साथ हर क्षेत्र में सहयोग पर बल दिया।  उन्होंने बग़दाद तथा तेहरान के बीच न्यायपालिका के क्षेत्र में होने वाले समझौतों का स्वागत किया।

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने इराक़ में इस देश के प्रधनामंत्री के अतिरिक्त कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता की।