मानवाधिकारों को हथकंडे के रूप में प्रयोग करना बंद किया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i30940-मानवाधिकारों_को_हथकंडे_के_रूप_में_प्रयोग_करना_बंद_किया_जाएः_ईरान
ईरान की मानवाधिकार संस्था ने विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक बयान जारी करके अन्य देशों पर वैचारिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक वर्चस्व थोपने के लिए मानवाधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को हथकंडे के रूप में प्रयोग को बंद किए जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १०, २०१६ १४:१८ Asia/Kolkata
  • मानवाधिकारों को हथकंडे के रूप में प्रयोग करना बंद किया जाएः ईरान

ईरान की मानवाधिकार संस्था ने विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक बयान जारी करके अन्य देशों पर वैचारिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक वर्चस्व थोपने के लिए मानवाधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को हथकंडे के रूप में प्रयोग को बंद किए जाने की मांग की है।

बयान में कहा गया है कि साम्राज्य द्वारा मीडिया व साइबर वर्चस्व के साथ अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं व संगठनों को हथकंडे के रूप में प्रयोग किए जाने के कारण इंसानों के अधिकारों की रक्षा के संबंध में इन संस्थाओं व संगठनों की अब कोई हैसियत बाक़ी नहीं रह गई है।

ईरान की मानवाधिकार संस्था ने कहा है कि ज़ायोनी शासन ने अमरीका व यूरोप के समर्थन से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का घेराव कर रखा है, उसकी मातृभूमि पर अवैध क़ब्ज़ा किया है और फ़िलिस्तीन के लोगों को जीवन के अधिकार से वंचित कर दिया है।

ईरान की मानवाधिकार संस्था के बयान में कहा गया है कि सीरिया व इराक़ में भी हज़ारों निर्दोष लोग उन आतंकियों के हाथों मारे गए हैं जिन्हें अमरीका, यूरोपीय सरकारों, क्षेत्र में उनके पिट्ठुओं और ज़ायोनी शासन का समर्थन प्राप्त है। बयान के अनुसार यमन में लगभग दो साल से लोग, क्षेत्र में अमरीका व ब्रिटेन के पिट्ठुओं के व्यापक व विध्वंसक हमलों में मारे जा रहे हैं। (HN)