चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i3229-च_न_व_पर_ण_म_क_ल_ए_मतगणन_ज_र
ईरान के सबसे बड़े चुनावी क्षेत्र तेहरान में संसद और विशेषज्ञ असेम्बली के चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना का काम जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१६ ०८:१४ Asia/Kolkata
  • चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी

ईरान के सबसे बड़े चुनावी क्षेत्र तेहरान में संसद और विशेषज्ञ असेम्बली के चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना का काम जारी है।

चुनाव आयोग के बयान के अनुसार तेहरान में संसदीय चुनाव की चौदह सौ मत पेटियों और विशेषज्ञ असेम्बली की एक हज़ार मत पेटियों में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। तेहरान में 2737 मत पेटियों में डाले गए मतों की गिनती का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही बाक़ी बचे बेलिट बाॅक्सों के मतों की गिनती भी पूरी हो जाएगी।

तेहरान में अब तक के वोटों की गिनती के अनुसार विशेषज्ञ असेम्बली के चुनाव में आयतुल्लाह हाशेमी रफ़संजानी और डाक्टर हसन रूहानी सबसे आगे हैं। इसी प्रकार संसदीय चुनाव में अब तक मुहम्मद रज़ा आरिफ़ और अली मुतह्हरी को सबसे अधिक मत मिले हैं। शुक्रवार को हुए इन चुनाव में साढ़े पांच करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त था और कम से कम तीन करोड़ तीस लाख लोगों ने मतदान किया। गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि मतगणना का काम पूरा होते ही चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। (HN)