ईरान और ओमान के संबंध विस्तृत हो रहे हैंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33088-ईरान_और_ओमान_के_संबंध_विस्तृत_हो_रहे_हैंः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और ओमान के संबंध, अतीत से लेकर आज तक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१७ १४:३० Asia/Kolkata
  • ईरान और ओमान के संबंध विस्तृत हो रहे हैंः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और ओमान के संबंध, अतीत से लेकर आज तक विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सोमवार को अपने साप्ताहिक प्रेस सम्मेलन में फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद की बैठक में सऊदी अरब की हालिया कार्यवाहियों, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के मनामा दौरे और आतंकवाद के विरुद्ध सऊदी गठबंधन में ओमान के शामिल होने के बारे में कुछ हलक़ों की घोषणा की ओर संकेत करते हुए कहा कि ओमान और ईरान के संबंध सदैव से सकारात्मक और सार्थक रहे हैं।

क़ासिमी ने यह बयान करते हुए कि क्षेत्र में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव के बावजूद तेहरान और मसक़त के संबंध कभी भी कम नहीं हुए, कहा कि यदि ओमान इस दिखावटी गठबंधन में शामिल भी होता है तो इससे दोनों देशों के संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि ओमान एेसा देश है जिसने यह सिद्ध कर दिया कि इस प्रकार के संबंध और गठबंधनों से अपने सहयोग को संगठित किया जा सकता है जिससे क्षेत्र के अपने मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध प्रभावित न हों।

बहराम क़ासिमी ने इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल सिटी की स्वतंत्रता के बारे में कहा कि इराक़ सरकार ने पूरी गंभीरता से मूसिल सिटी की स्वतंत्रता की ओर क़दम बढ़ाया है किन्तु कुछ रुकावटें है जिसकी वजह से समय लग सकता है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम की ईरान यात्रा के बारे में कहा कि क्षेत्र में तेज़ी से परिवर्तन हो रहे हैं और पिछले वर्षों के दौरान विशेषकर हालिया महीनों में सीरिया सहित क्षेत्र के कुछ देशों क साथ तेहरान की निरंतर, व्यवस्थित और संगठित वार्ताएं होती रही हैं। (AK)