बग़दाद, सद्र सिटी में धमाका, ईरान ने आलोचना की।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बगदाद की सद्र सिटी में धमाके की आलोचना की।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने क्षेत्र विशेषकर इराक में हालिया दिनों में बढ़ती आतंकवादियों कार्यवाहियों का उल्लेख करते हुए इन हमलों को हालिया दिनों में आतंकवादियों को मिलने वाली पराजय की प्रतिक्रिया बताया और कहा कि यह हमले क्षेत्र और विश्व स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में गंभीरता न होने के कारण है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आशा प्रकट की है कि नये ईसवी वर्ष में राजनीतिक प्रक्रिया के परिणाम में आतंकवाद के खिलाफ गंभीरता से मुक़ाबले का संकल्प पैदा होगा।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार बगदाद धमाकों में आम नागरिकों और मज़दूरों के मारे जाने पर दुख प्रकट करते हुए इस त्रासदी पर इराकी जनता और सरकार को सांत्वना दी।
याद रहे आतंकवादियों ने सोमवार की सुबह बगदाद की सद्र सिटी में एक कार बम धमाका किया जिसमें दर्जनों लोग मारे गये।
इसी प्रकार बगदाद में एक अस्तपताल के निकट दो बम धमाकों में 9 लोग मारे गये और 19 अन्य घायल हो गये। (Q.A.)