ईरान के साथ संबंधों के विस्तार पर लेबनान का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i33655-ईरान_के_साथ_संबंधों_के_विस्तार_पर_लेबनान_का_बल
लेबनान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ संबंधों के विस्तार पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१७ १७:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ संबंधों के विस्तार पर लेबनान का बल

लेबनान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ संबंधों के विस्तार पर बल दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने बैरूत में ईरान के संसदीय प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात में कहा कि ईरान क्षेत्र का एक शक्तिशाली देश है और द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के लिए बहुत अधिक संभावनाएं पायी जाती हैं।

साद हरीरी ने लेबनान के आर्थिक मामलों के मंत्री से कहा है कि वह ईरान के साथ संबंधों के नए क्षितिज खोलने और द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने की कार्यवाही करें।

लेबनान के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकर बल दिया कि मुसलमानों के मध्य बहुत अधिक समानताएं पायी जाती हैं जबकि मतभेद बहुत ही कम हैं। उनका कहना था कि मुसलमानों को अपने मतभेद समाप्त करके संयुक्त हितों पर अपने ध्यान को आकर्षित करना चाहिए।

साद हरीरी ने कहा कि इस्लामी देशों का आपसी सहयोग, एक बड़ी आर्थिक शक्ति में परिवर्तित हो सकता है और उस समय इस्लामी जगत अपनी वर्तमान स्थिति से और उच्च स्थिति पर पहुंच जाएगा।

इस मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बूरूजर्दी ने क्षेत्र में स्थाई शांति की स्थापना और इस्लामी देशों के मुद्दों के समाधान पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि मिशल औन के राष्ट्रपति बनने और सरकार के गठन के बाद लेबनान में एक नया चरण आरंभ हो गया है और ईरान, लेबनान के साथ समस्त क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार का इच्छुक है।

श्री अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने पत्रकारों से बात  करते हुए कहा कि ईरान और लेबनान के मध्य आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए अपराध संभावनाएं मौजूद हैं और लेबनान के प्रधाननमंत्री ने भी दोनों देशों के मध्य प्राइवेट सेक्टर को विस्तृत करने पर बल दिया है।

उनका कहना था कि ईरान और लेबनान इस बात पर सहमत हैं कि सीरिया संकट के समाधान का एकमात्र मार्ग, राजनैतिक मार्ग है।

ज्ञात रहे कि ईरान का संसदीय प्रतिनिध मंडल गुरूवार को लेबनान गया था जिसने इस देश के उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात की। (AK)