ईरान और स्वीडन के राष्ट्राध्यक्षों की भेंट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36283-ईरान_और_स्वीडन_के_राष्ट्राध्यक्षों_की_भेंट
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान के साथ अधिक संपर्क के उद्देश्य से योरोपीय संघ को चाहिए कि वह योरोपीय कंपनियों और बैंकों का समर्थन करे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ११, २०१७ १८:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान और स्वीडन के राष्ट्राध्यक्षों की भेंट

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान के साथ अधिक संपर्क के उद्देश्य से योरोपीय संघ को चाहिए कि वह योरोपीय कंपनियों और बैंकों का समर्थन करे।

डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को तेहरान में स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेसीपीओए के क्रियान्वयन से स्वीडन सहित योरोपीय संघ के देशों के साथ आर्थिक संबन्धों में विस्तार की भूमिका प्रशस्त की है।

उन्होंने कहा कि ईरान और स्वीडन ने विभिन्न क्षेत्रों में संबन्ध विस्तार के उद्देश्य से द्विपक्षीय वार्ताएं की हैं।  ईरान के राष्ट्रपति ने बताया कि स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफोन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में अफ़ग़ानिस्तान, इराक़ और सीरिया के परिवर्तनों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में स्वीडन के प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके साथ स्वीडन का एक बड़ा आर्थिक शिष्टमण्डल ईरान आया है जिससे पता चलता है कि स्वीडन, ईरान के साथ आर्थिक संबन्धों को अधिक से अधिक विस्तृत करने का इच्छुक है।