सीरिया में आतंकवादी आख़िरी सांसें ले रहे हैंः अमीर अब्दुल्लाहियान
ईरान सीरिया का समर्थन जारी रखेगाः अमीर अब्दुल्लाहियान
ईरान की संसद मजलिसे शुराये इस्लामी में अंतरराष्ट्रीय मामलों में संसदसभापति के विशेष सहायक ने कहा है कि सीरिया के एतिहासिक नगर पालमीरा की स्वतंत्रता ने दर्शा दिया कि आतंकवादी अंतिम सांसे ले रहे हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने पालमीरा नगर की स्वतंत्रता की सीरियाई सरकार और जनता को बधाई देते हुए कहा कि जब तक आतंकवादी जनेवा में राजनीतिक वार्ता की मेज़ से दूर नहीं हो जाते तब तक इस देश में राजनीतिक समाधान का वास्तविक मार्ग व्यवहारिक नहीं हो सकता।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने इसी प्रकार बल देकर कहा कि ईरान सीरिया का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि सीरिया कुद्स की आज़ादी के समर्थन में अपने दृष्टिकोण पर डटा हुआ है।
सीरिया की सेना ने गुरूवार को आधिकारिक तौर पर एक विज्ञप्ति जारी करके एतिहासिक नगर पालमीरा की आतंकवादी गुट दाइश से पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की थी। MM