करकूक में दूसरा ध्वज फहराना, उकसावे की कार्यवाही हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39402-करकूक_में_दूसरा_ध्वज_फहराना_उकसावे_की_कार्यवाही_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने करकूक प्रांत के हालिया परिवर्तनों कें बारे में कहा कि तेहरान, करकूक में इराक़ के राष्ट्रीय ध्वज के अतिरिक्त किसी दूसरे ध्वज को फहराने को इस देश के संविधान के विरुद्ध कार्यवाही और तनाव फैलाने का कारण समझता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१७ १६:०२ Asia/Kolkata
  • करकूक में दूसरा ध्वज फहराना, उकसावे की कार्यवाही हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने करकूक प्रांत के हालिया परिवर्तनों कें बारे में कहा कि तेहरान, करकूक में इराक़ के राष्ट्रीय ध्वज के अतिरिक्त किसी दूसरे ध्वज को फहराने को इस देश के संविधान के विरुद्ध कार्यवाही और तनाव फैलाने का कारण समझता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को  एक बयान में कहा कि ईरान की सैद्धांतिक नीति, इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता का समर्थन और समस्त पक्षों द्वारा संविधान पर प्रतिबद्धता और वार्ता तथा क़ानूनी उपाय द्वारा देश में मौजूद मतभेद को हल करने पर बल देना है।

बहराम क़ासिमी ने कहा कि आतंकवाद से संघर्ष तथा दाइश व तकफ़ीरी आतंकवादियों के नियंत्रण से बाक़ी बचे क्षेत्रों को स्वतंत्र कराना, इराक़ की सरकार और जनता का महत्वपूर्ण विषय रहा है और ईरान ने भी इसमें इराक़ का समर्थन किया और इस संबंध में अपना समर्थन जारी रखेगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि करकूक में कुछ इराक़ी पक्ष की कार्यवाही, आतंकवाद से संघर्ष के मार्ग में इराक़ सरकार और राष्ट्र की कुछ ऊर्जा को दिगभ्रमित तथा आंतरिक राजनैतिक मामलों में उलझा सकती है जो चिंता का विषय है।

ज्ञात रहे कि करकूक की प्रांतीय परिशद ने 28 मार्च 2017 को प्रांत की सरकारी इमारतों और प्रतिष्ठानों पर इराक़ के राष्ट्रीय धव्ज के साथ कुर्दिस्तान क्षेत्र का ध्वज लगाने के पक्ष में मतदान किया था जिस पर इराक़ सरकार करकूक के तुर्कमन जाति ने कड़ी आपत्ति जताई थी। (AK)