परमाणु सहकारिता के लिए ईरान और रूस के बीच सहमति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40874-परमाणु_सहकारिता_के_लिए_ईरान_और_रूस_के_बीच_सहमति
परमाणु सहकारिता को लेकर तेहरान और मास्को के बीच सहमति हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१७ १३:५१ Asia/Kolkata
  • परमाणु सहकारिता के लिए ईरान और रूस के बीच सहमति

परमाणु सहकारिता को लेकर तेहरान और मास्को के बीच सहमति हुई है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस में ईरानी दूतावास के मीडिया विभाग ने बयान जारी करके घोषणा की है कि रूस की कंपनी "रूस एेटम" के साथ ईरान और रूस के बीच परमाणु सहयोग के बारे में सहमति हुई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी और रूस की "रूस एेटम" कंपनी के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के प्रभारी एलेक्सी लीख़ाचेफ़ के बीच हुए समझौते के अनुसार परमाणु ऊर्जा से संबन्धित विषयों की समीक्षा के लिए ईरान और रूस के प्रतिनिधिमण्डल एक-दूसरे के देशों की यात्राएं करेंगे।

परमाणु ऊर्जा के संबन्ध में पिछले 15 महीनों के दौरान ईरान और रूस के बीच सहयोग विस्तृत हुआ है।  रूस के सहयोग से ईरान के बूशहर परमाणु बिजलीघर की पहली इकाई पूरी हो चुकी है और दूसरी एंव तीसरी इकाई के निर्माण का काम भी आरंभ हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि परमाणु बिजलीघर निर्माण के क्षेत्र में रूस विश्व में अग्रणी है और विश्व के बहुत से देश परमाणु बिजलीघरों के निर्माण में रूस से सहायता लेते हैं।