आतंकियों ने प्रजातंत्र के केंद्र को निशाना बनाया हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43286-आतंकियों_ने_प्रजातंत्र_के_केंद्र_को_निशाना_बनाया_हैः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने बल देकर कहा है कि बुधवार को हुए आतंकी हमलों में प्रजातंत्र के केंद्र को लक्ष्य बनाया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ ०३:३९ Asia/Kolkata
  • आतंकियों ने प्रजातंत्र के केंद्र को निशाना बनाया हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने बल देकर कहा है कि बुधवार को हुए आतंकी हमलों में प्रजातंत्र के केंद्र को लक्ष्य बनाया गया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पेज पर इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अत्याचारी शासक, प्रजातंत्र से घृणा करते हैं, कहा है कि उनके पिट्ठुओं ने प्रजातंत्र के मुख्यालय पर हमला किया है जिससे वे सबसे अधिक घृणा करते हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवाद के समर्थक अत्याचारी शासक धमकी देते हैं कि वे लड़ाई को ईरान की सीमाओं के अंदर ले आएंगे, कहा है कि उनके पिट्ठू उस स्थान पर हमला करते हैं जिससे उनके स्वामी सबसे ज़्यादा नफ़रत करते हैं अर्थात संसद कि जो प्रजातंत्र का मुख्यालय है।

 

इस बीच ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि बुधवार को हुए आतंकी हमले जैसी कार्यवाहियां, क्षेत्र में आतंकवाद, चरमपंथ, हिंसा और उसकी जड़ों से निरंतर संघर्ष में इस्लामी गणतंत्र ईरान को अधिक मनोबल प्रदान करेंगी। अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि देश की संसद और इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर कुछ बिके हुए लोगों का विफल हमला ईरान की क्रांतिकारी जनता की दृढ़ता, राष्ट्रीय एकता की अधिक मज़बूती और देश की शक्ति के आधारों की अधिक सुदृढ़ता का कारण बनेगा। (HN)