तेहरान में आतंकी हमलों पर ट्रम्प की प्रतिक्रिया घृणित हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43294-तेहरान_में_आतंकी_हमलों_पर_ट्रम्प_की_प्रतिक्रिया_घृणित_हैः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने कहा है कि तेहरान में हुए आतंकी हमलों पर अमरीकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया घृणित है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ ०७:३६ Asia/Kolkata
  • तेहरान में आतंकी हमलों पर ट्रम्प की प्रतिक्रिया घृणित हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने कहा है कि तेहरान में हुए आतंकी हमलों पर अमरीकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया घृणित है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट करके कहा है कि एेसी स्थिति में जब ईरान, अमरीका समर्थित आतंकियों की कार्यवाहियों का मुक़ाबला कर रहा है, वाइट हाउस और अमरीकी सेनेट का बयान घृणित है और ईरानी जनता अमरीका की इस प्रकार की दोस्ती के दावे को स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रम्प ने तेहरान में हुए आतंकी हमलों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया में ईरान पर एक बार फिर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है और कहा है कि आतंकवाद के समर्थन, उसी बुराई का शिकार हो रहे हैं जिसे उन्होंने ख़ुद फैलाया है।

 

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने गुरुवार की सुबह भी एक ट्वीट में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अत्याचारी शासक प्रजातंत्र से घृणा करते हैं, कहा था कि इस प्रकार के शासकों के हाथों बिके हुए लोगों ने प्रजातंत्र के केंद्र पर हमला किया है। ज्ञात रहे कि बुधवार को तेहरान में संसद और इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर हुए दो आतंकी हमलों में 13 लोग शहीद और 43 घायल हुए हैं। (HN)