ईरानः लाहौर में आतंकवादी हमला घटिया सोच का नतीजा है
ईरान ने सोमवार को पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने एक बयान जारी करके लाहौर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से संवेदना प्रकट की है।
लाहौर में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए कार बम धमाके में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।
लाहौर के व्यस्त फ़िरोज़पुर रोड पर हुए इस धमाके में मरने वालों में अधिकांश संख्या पुलिस अधिकारियों की है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि हिंसा और हत्या घटिया सोच की पैदावार है, जिसके पास रक्तपात और हिंसा के अलावा अपनी बात कहने के लिए कोई और रास्ता नहीं है।
ग़ौरतलब है कि तहरीके तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी ने इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है। msm