सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण की अनुमति किसी को नहींः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48350-सैन्य_केन्द्रों_के_निरीक्षण_की_अनुमति_किसी_को_नहींः_ईरान
अली अकबर विलायती ने कहा है कि अमरीकी, किसी भी बहाने से ईरान के सैन्य केन्द्रों का निरीक्षण नहीं कर सकते।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २९, २०१७ १७:२४ Asia/Kolkata
  • सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण की अनुमति किसी को नहींः ईरान

अली अकबर विलायती ने कहा है कि अमरीकी, किसी भी बहाने से ईरान के सैन्य केन्द्रों का निरीक्षण नहीं कर सकते।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने कहा है कि अमरीकी, जेसीपीओए या किसी अन्य बहाने की आड़ में ईरान के स्ट्रैटेजिक केन्द्रों का निरीक्षण नहीं कर सकते।

अली अकबर विलायती ने कहा है कि न तो अमरीकियों को और न ही किसी अन्य को ईरान के सैन्य केन्द्रों का परीक्षण करने की अनुमति नहीं होगी।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली ने 23 अगस्त को आईएईए के महासचिव यूकियो अमानो से भेंट की थी।  इस भेंट में निकीहेली ने कहा था कि ईरान के सैन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जाना चाहिए।