ईरान और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49463-ईरान_और_ब्रिटेन_के_विदेशमंत्रियों_की_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान और ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने सोमवार की शाम दोनों देशों के संबंधों को गहरा करने के मार्गों की समीक्षा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१७ ०६:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान और ब्रिटेन के विदेशमंत्रियों की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान और ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने सोमवार की शाम दोनों देशों के संबंधों को गहरा करने के मार्गों की समीक्षा की।

न्यूयार्क से इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और ब्रिटेन के विदेशमंत्री बोरिस जाॅन्सन ने न्यूयार्क में मुलाक़ात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार विशेषकर बैंकिंग और वाणिज्य संबंधों सहित आपसी रुचि के द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने इस मुलाक़ात में बल दिया कि लंदन, जेसीपीओए का भरपूर समर्थन करता है। उन्होंने जेसीपीओए की रक्षा और उसके पूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया है।

इस मुलाक़ात में ईरान के विदेशमंत्री ने इस बात पर बल देते हुए कि तेहरान जेसीपीओए पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, जेसीपीओए के क्रियान्वयन में अमरीकी पक्ष की ओर से विवाद फैलाने की आलोचना की और वाशिंग्टन को समझौते के क्रियान्वयन में बाधा डालने वाला बताया है।

इसी प्रकार दोनों नेताओं ने इराक़, सीरिया, यमन, बहरैन और अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे पर भी चर्चा की। (AK)