ट्रम्प और नितिनयाहू ने दुनिया के सामने अपनी युद्धोन्मादी प्रवृत्ति दिखा दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49815-ट्रम्प_और_नितिनयाहू_ने_दुनिया_के_सामने_अपनी_युद्धोन्मादी_प्रवृत्ति_दिखा_दी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी का कहना है कि अमरीकी और ज़ायोनी अधिकारियों ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में दुनिया पर वर्चस्व जमाने और हथियारों का बाज़ार गर्म रखने पर आधारित अपना युद्धप्रेमी सुझान दिखा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१७ १४:१५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प और नितिनयाहू ने दुनिया के सामने अपनी युद्धोन्मादी प्रवृत्ति दिखा दी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी का कहना है कि अमरीकी और ज़ायोनी अधिकारियों ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में दुनिया पर वर्चस्व जमाने और हथियारों का बाज़ार गर्म रखने पर आधारित अपना युद्धप्रेमी सुझान दिखा दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उप राष्ट्रपति जहांगीरी ने तेहरान में ईरान प्लास्ट नामक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ईरान विरोधी दावों के बारे में कहा कि पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में एक तस्वीर पेश हुई जिसमें एक ओर युद्धोन्मादी रुझान रखने वाले थे जिनका प्रतिनिधित्व ट्रम्प और बिनयामीन नितिनयाहू कर रहे थे जबकि दूसरी ओर स्वतंत्र देश थे जो अपने राष्ट्र के मताधिकारों पर कटिबद्ध थे और अपने पैरों पर खड़े होना चाहते थे।

ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रपति रूहानी के भाषण का संदेश यह था कि ईरान, तनाव समाप्त करने, हिंसा, आतंकवाद और कट्टरपंथ रहित दुनिया और अंतर्राष्ट्रीय नियमों और क़ानूनों पर प्रतिबद्ध है।

ज्ञात रहे कि पेट्रोकेमिल के संबंध में ईरान प्लास्ट नामक 11वीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी रविवार से तेहरान में आरंभ हुई है। (AK)