तेहरान, राष्ट्रपति रूहानी ने तुर्क राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50415-तेहरान_राष्ट्रपति_रूहानी_ने_तुर्क_राष्ट्रपति_का_भव्य_स्वागत_किया
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान के सरकारी दौरे पर तेहरान पहुंचे जहां सादाबाद कांप्लेक्स में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने उनका भव्य स्वागत किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ १४:१७ Asia/Kolkata
  • तेहरान, राष्ट्रपति रूहानी ने तुर्क राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान के सरकारी दौरे पर तेहरान पहुंचे जहां सादाबाद कांप्लेक्स में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने उनका भव्य स्वागत किया।

मेहमान राष्ट्रपति के स्वागत समारोह में दोनों नेताओं के राष्ट्रगान बजाए गये और सेना के दस्तों ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों को सलामी पेश की।

स्वागत समारोह के बाद दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने महत्वपूर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया। तुर्क राष्ट्रपति के तेहरान दौरे के दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के नेतृत्व में ईरान और तुर्की के वरिष्ठ शिष्टमंडल और रणनैतिक सहयोग की सर्वोच्च काउंसिल की भी बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों के साथ इराक़ी कुर्दिस्तान में रिफ़्रेंडम के बाद पैदा होने वाली स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

उच्चस्तरीय शिष्टमंडल की वार्ता और बैठक के बाद ईरान और तुर्की के मध्य विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। कार्यक्रम के अनुसार दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में इस उच्चस्तरीय शिष्टमंडल की वार्ता के बाद ईरान और तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एक संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को भी संबोधित करेंगे। (AK)