ईरान क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए प्रयासरत है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50445-ईरान_क्षेत्र_में_शांति_की_स्थापना_के_लिए_प्रयासरत_है
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शांति की स्थापना के लिए प्रयास और आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई इलाक़े में इस्लामी गणतंत्र के प्रमुख उद्देश्य हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ १७:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए प्रयासरत है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शांति की स्थापना के लिए प्रयास और आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई इलाक़े में इस्लामी गणतंत्र के प्रमुख उद्देश्य हैं।

बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ की ओमान और क़तर की हालिया यात्रा के संदर्भ में कहा, यह यात्रा पड़ोसी देशों के साथ दोस्ती और सहयोग के परिप्रेक्ष्य और क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बारे में विचार विमर्श के उद्देश्य से हुई है।

क़ासेमी का कहना था कि विदेश मंत्री ज़रीफ़ की इस यात्रा के दौरान, द्विपक्षीय आर्थिक व राजनीतिक मामलों में सहयोग एवं सीरिया, इराक़ और यमन के ताज़ा घटनाक्रमों के बारे में विचारों का आदान प्रदान हुआ।

ग़ौरतलब है कि ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ सोमवार और मंगलवार को ओमान और क़तर की यात्रा पर गए थे। msm