इराक़ की अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर तेहरान का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50551-इराक़_की_अखंडता_और_संप्रभुता_के_सम्मान_पर_तेहरान_का_बल
ईरान के विदेश मंत्री ने इराक़ की अखंडता और संप्रभुता की सुरक्षा एवं सम्मान पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०६, २०१७ १६:०९ Asia/Kolkata
  • इराक़ की अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर तेहरान का बल

ईरान के विदेश मंत्री ने इराक़ की अखंडता और संप्रभुता की सुरक्षा एवं सम्मान पर बल दिया है।

शुक्रवार को इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालेबानी के अंतिम संस्कार में भाग लेने सुलेमानिया पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा, इस्लामी गणतंत्र हमेशा से ही कुर्दों समेत इराक़ी जनता का मित्र देश रहा है और हम कुछ लोगों की रणनीतिक ग़लतियों के लिए कुर्द जनता को ज़िम्मेदार नहीं ठहराते हैं।

ज़रीफ़ ने आशा जताई कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में सभी लोग माम जलाल के विचारों का सम्मान करेंगे, जो इराक़ की अखंडता के बड़े पक्षधर थे।

ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि जलाल तालेबानी ईरान के दोस्त इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम के ख़िलाफ़ निरंतर प्रतिरोध करने वालों में से थे, उन्होंने इराक़ की अखंडता की सुरक्षा के लिए प्रयास करने में कोई कसर बाक़ी नहीं छोड़ी।

इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालेबानी का मंगलवार 3 अक्तूबर को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। msm