प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम पर वार्ता नही़ंः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50563-प्रक्षेपास्त्रिक_कार्यक्रम_पर_वार्ता_नही़ंः_ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें उसने कहा है कि ईरान अपने प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम के बारे में वार्ता के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०७, २०१७ ०६:१३ Asia/Kolkata
  • प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम पर वार्ता नही़ंः ईरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें उसने कहा है कि ईरान अपने प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम के बारे में वार्ता के लिए तैयार है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने स्पष्ट किया कि ईरान ने बारमबार घोषणा की है कि प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम पर वार्ता नहीं की जायेगी और वह उस पर वार्ता को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के खिलाफ समझता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम को अपना अधिकार समझता है।

उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ईरान प्रतिरक्षा की प्रचलित शैली के परिप्रेक्ष्य में अपने प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम को जारी रखेगा।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ ने शुक्रवार को दावा किया था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम के संदर्भ में वार्ता के लिए तैयार है।

अमेरिका और उसके समर्थकों ने हालिया महीनों में ईरान के खिलाफ नया दुष्प्रचार आरंभ कर रखा है। अमेरिकियों का दावा है कि ईरान का प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के खिलाफ है इसलिए वे ईरान के प्रक्षेपास्त्रिक कार्यक्रम के संबंध में तेहरान से वार्ता के इच्छुक हैं।

यह एसी स्थिति में है जब यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रवक्ता नबीला मस्राली ने घोषणा की है कि ईरान द्वारा प्रक्षेपास्त्रिक परीक्षण परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं है।

इसी प्रकार पिछले महीने 26 सितंबर को रूसी विदेशमंत्रालय ने भी बल देकर कहा था कि ईरान के प्रक्षेपास्त्रिक परीक्षण के मार्ग में कोई कानूनी रुकावट नहीं है। MM