अमरीका को उचित जवाब दिया जाएगाः ज़रीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान दूसरों के बयानों से हटकर क्षेत्र में अपनी नीति, पूरी स्वतंत्रता से आगे बढ़ा रहा है।
तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान और संयुक्त समग्र कार्य योजना के बारे में अपनी नीतियों की घोषणा के बाद, ईरान उचित अवसर पर उनको सही उत्तर देगा।
डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए 12 अक्तूबर को डोनल्ड ट्रम्प जेसीपीओए के बारे में फ़ैसला कर सकते हैं। और इसी प्रकार ईरान के बारे में अपनी सरकार की व्यापक नीतियों की घोषणा कर सकते हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने यह बयान करते हुए कि मध्यपूर्व क्षेत्र काफ़ी समय से अमरीका की ग़लत नीतियों से जूझ रहा है, कहा कि ईरान क्षेत्र में शांति व स्थिरता और तकफ़ीरी आतंकवादियों से मुक़ाबले का कारण रहा है और इस परिधि में अपनी नीतियों को जारी रखेगा जबकि दुनिया के दूसरे देशों के लिए भी क्षेत्र की वास्तविकताएं स्पष्ट हो रही हैं।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका और उसके घटक क्षेत्रीय देशों को अधिक से अधिक हथियार बेच रहे हैं और इसी परिधि में वह अपनी कुछ नीतियां जारी रखे हुए हैं और इससे अमरीका और उसके घटकों को केवल नुक़सान ही होगा।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान, अपने राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा की नीति को जारी रखेगा। (AK)