ईरान और अर्मीनिया के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ संबंधों केे विस्तार का इच्छुक है।
उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने अर्मीनिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि ईरान की विदेश नीति में अर्मीनिया को विशेष स्थान प्राप्त है। उनका कहना था कि तेहरान में रहने वाले अर्मीनिया के निवासी, तेहरान और इरवान के बीच संबंधों में विस्तार का बेहतरीन पुलस हैं और ईरान अर्मीनिया के साथ सांस्कृतिक, राजनैतिक व आर्थिक सहयोग के विस्तार के लिए किसी भी प्रकार की समित्ता और सतह को स्वीकार नहीं करता।
श्री इस्हाक़ जहांगीरी का कहना था कि अर्मीनिया के प्रधानमंत्री की तेहरान यात्रा, दोनों देशों के संबंधों में विस्तार का बेहतरीन अवसर पर है। उन्होंने कहा कि अर्मीनिया यूरेशिया का सदस्य है और इसके यूरोपीय संघ के साथ अच्छे संंबंध हैं और ईरान इस क्षमता से भरपूर लाभ उठा सकता है।
इस अवसर पर अर्मीनिया के प्रधानमंत्री कारन कारापिटियान ने ईरान और अर्मीनिया के व्यापारिक लेनदेन के स्तर में वृद्धि पर बल देते हुए कहा कि उनका देश, व्यापारिक संबंधों में विस्तार के लिए अर्मीनिया के बाज़ारों में ईरानी कंपनियों के दाख़िल होने का इच्छुक है। (AK)