नहीं रुक रही ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी अधिकारियों की बेबुनियाद बयानबाज़ी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51925-नहीं_रुक_रही_ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीकी_अधिकारियों_की_बेबुनियाद_बयानबाज़ी
अमरीकी के विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता ने ईरान के लिए ख़िलाफ़ तर्कहीन बयानबाज़ी जार रखते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र में अशांति व अस्थिरता के लिए ज़िम्मेदार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१७ ०७:१६ Asia/Kolkata
  • नहीं रुक रही ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी अधिकारियों की बेबुनियाद बयानबाज़ी

अमरीकी के विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता ने ईरान के लिए ख़िलाफ़ तर्कहीन बयानबाज़ी जार रखते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र में अशांति व अस्थिरता के लिए ज़िम्मेदार है।

हीथर नाएर्ट ने मंगलवार की रात अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में ईरान की गतिविधियां विध्वंसकारी हैं।

हाल ही में अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने भी इस्लामी गणतंत्र ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि अमरीका ईरान के अस्थिरता फैलाने वाले रवैए को सहन नहीं करेगा।

गत 13 अकतूबर को अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा था कि तेहरान आतंकवाद का समर्थन कर रहा है साथ ही ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स को जो सीरिया और इराक़ में अमरीका द्वारा समर्थित आतंकी संगठनों का मुक़ाबला करने में केन्द्रीय भूमिका निभा रही है, आतंकी संगठनों की सूचि में शामिल कर दिया था।

इस्लामी गणतंत्र ईरान इराक़ और सीरिया की सरकारों के अनुरोध पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लडाई में इन देशों की मदद कर रहा है।

अमरीका की सबसे बड़ी समस्या है कि उसने पश्चिमी एशिया के देशों जैसे इराक़, सीरिया, लेबनान और यमन के लिए जो योजनाएं बनाई थीं वह इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीतियों के कारण पूरी तरह नाकाम हो गई हैं यही वजह है कि अमरीका गहरे आक्रोश में है और ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी अधिकारी बयानबाज़ी कर रहे हैं।