राष्ट्रपति रूहानी ने भूकंप प्रभावित इलाक़ों का किया दौरा+ फ़ोटो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52139-राष्ट्रपति_रूहानी_ने_भूकंप_प्रभावित_इलाक़ों_का_किया_दौरा_फ़ोटो
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी मंगलवार को देश के पश्चिमी प्रांत किरमानशाह के भूकंप प्रभावित ज़िले सरेपुल ज़हाब का दौरा किया, जिसके दौरान उन्होंने इस ज़िले के भूकंप प्रभावित इलाक़ों के लोगों से बातचीत की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १४, २०१७ १३:१८ Asia/Kolkata
  • 14 नवंबर को पश्चिमी ईरान के केरमानशाह प्रांत के भूकंप प्रभावित ज़िले सरेपुल ज़हाब के दौर पर राष्ट्रपति रूहानी (राष्ट्रपति कार्यालय के सौजन्य से)
    14 नवंबर को पश्चिमी ईरान के केरमानशाह प्रांत के भूकंप प्रभावित ज़िले सरेपुल ज़हाब के दौर पर राष्ट्रपति रूहानी (राष्ट्रपति कार्यालय के सौजन्य से)

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी मंगलवार को देश के पश्चिमी प्रांत किरमानशाह के भूकंप प्रभावित ज़िले सरेपुल ज़हाब का दौरा किया, जिसके दौरान उन्होंने इस ज़िले के भूकंप प्रभावित इलाक़ों के लोगों से बातचीत की।

उन्होंने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत काम का जायज़ा लिया। उन्होंने भूंकप प्रभावित लोगों को सांत्वना दी और राहत काम के संबंध में उनके विचार जाने। इसी प्रकार राष्ट्रपति रूहानी ने लोगों की मुश्किलों को दूर करने के मार्ग में मौजूद रुकावटों को दूर करने के आदेश दिए।

सरेपुल ज़हाब के लोगों को राष्ट्रपति रूहानी के दौरे से काफ़ी तसल्ली हुयी और उनका दुख हल्का हुआ। (MAQ/N)