ज़िम्बाब्वे समस्या को वार्ता द्वारा हल किया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52226-ज़िम्बाब्वे_समस्या_को_वार्ता_द्वारा_हल_किया_जाएः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़िम्बाब्वे के हालिया मामले में शामिल समस्त पक्षों से कहा है कि वे वार्ता द्वारा समस्या का समाधान करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१७ ०७:२३ Asia/Kolkata
  • ज़िम्बाब्वे समस्या को वार्ता द्वारा हल किया जाएः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़िम्बाब्वे के हालिया मामले में शामिल समस्त पक्षों से कहा है कि वे वार्ता द्वारा समस्या का समाधान करें।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने गुरुवार को कहा कि ईरान ज़िम्बाब्वे के हालात पर कड़ी नज़र रखे हुए है और तेहरान मामले में शामिल समस्त पक्षों से अपील करता है कि वे समस्या को वार्ता द्वारा हल करें। उन्होंने कहा कि ईरान की अपील है कि देश की समस्या को जनता के हितों और उनकी मांगों के आधार पर संविधान की परिधि में शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाए।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़िम्बाब्वे संकट को हल करने के लिए अफ़्रीक़ा संघ और विभिन्न अफ़्रीक़ी देशों के नेताओं के प्रयासों की ओर संकेत करते आशा व्यक्त की है कि इन प्रयासों के शीघ्र ही परिणाम सामने आएं जिसकी वजह से ज़िम्बाब्वे में शांति और स्थिरता की स्थापना हो।

ज्ञात रहे कि लगभग दो दिन पहले ज़िम्बाब्वे में सेना ने राष्ट्रपति को नज़रबंद करके सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। मंगलवार को राजधानी हरारे में सैनिक बकतरबंद गाड़ियों को देखने के बाद लोगों में भय फैल गया था।  राष्ट्रपति द्वारा अपने डिप्टी को हटाए जाने के के मुद्दे पर राजनैतिक विवाद बहुत अधिक बढ़ गया था।

राष्ट्रपति मुगाबे ने पिछले सप्ताह उप राष्ट्रपति एमरसन म्नांगाग्वा को अपदस्थ कर दिया था और उन पर आरोप लगाया था कि वह सत्ता हड़पने की योजना बना रहे हैं। (AK)