ज़ायोनी शासन का परमाणु कार्यक्रम, विश्व शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तराः ईरान
(last modified Fri, 24 Nov 2017 16:26:51 GMT )
Nov २४, २०१७ २१:५६ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन का परमाणु कार्यक्रम, विश्व शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तराः ईरान

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने ज़ायोनी शासन की सैन्य परमाणु गतिविधियों को विश्व समुदाय और क्षेत्रीय राष्ट्रों की मुख्य चिंता का कारण बताया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने निदेशक मंडल की बैठक में गुट निरपेक्ष आंदोलन की ओर से ज़ायोनी शासन के परमाणु हथियारों की निरंतर निंदाओं को याद दिलाते हुए आईएईए द्वारा इस विषय पर गंभीर कार्यवाही की मांग की है।

श्री रज़ा नजफ़ी ने कहा कि ज़ायोनी शासन ने पिछले वर्षों के दौरान विश्व समुदाय की वैध मांग की अनदेखी करते हुए तथा कुछ देशों के अंधे समर्थन से समस्त अंतर्राष्ट्रीय नियमों और क़ानूनों का उल्लंघन करते हुए अपने सैन्य परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के क्रम को जारी रखा हुआ है।

आईएईए में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने ज़ायोनी शासन के परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के बारे में पश्चिम के दोहरे मापदंउों और राजनीतिकरण की आलोचना करते हुए क्षेत्र पर इस शासन के अवैध परमाणु कार्यक्रम के पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में तथा एनपीटी की विश्वसनीय के ख़तरे में पड़ने की ओर से सचेत किया।

उन्होंने कहा कि कुछ देशों के परमाणु प्रतिष्ठानों तक इस्राईल के परमाणु वैज्ञानिकों की स्वतंत्रतापूर्ण पहुंच एेसी हालत में अंजाम पायी है कि एनपीटी के सदस्य देशों के परमाणु वैज्ञानिक की मध्यपूर्व में ज़ायोनी शासन के पिट्ठु आतंकवादियों की ओर से टारगेट किलिंग हुई। (AK)

टैग्स