क्षेत्र में प्रतिरोध की भावना ईरान की देन हैः ब्रिगेडियर जनरल जाफ़री
आईआरजीसी प्रमुख ने कहा है कि क्षेत्र में प्रतिरोध के मोर्चे की विजयों में मुख्य भूमिका ईरान की स्वयं सेवी सेना बसीज की रही है और उसके अनुभव अन्य देशों तक पहुंच गए हैं।
ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने तेहरान में बसीज के एक समारोह में कहा कि ईरान का स्वयं सेवी बल, लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन, इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी और क्षेत्र के अन्य राष्ट्रों के लिए आदर्श की हैसियत रखता है और यह अनुभव यमन व अन्य इस्लामी देशों तक भी पहुंच गया है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इमाम ख़ुमैनी के आदेश पर बसीज का गठन हुआ है, कहा कि क्षेत्र के देशों में प्रतिरोध की भावना पैदा हो चुकी है और अन्य देशों में भी प्रतिरोध के छोटे छोटे मोर्चे अस्तित्व में आ चुके हैं जिन्हें निकट भविष्य में देखा जा सकेगा।
ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के प्रमुख ने कहा कि स्वयं सेवी बल बसीज ने सीरिया में प्रतिरोध के मोर्चे की सहायता करके अत्यंत निर्णायक भूमिका निभाई है। ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि सीरिया का युद्ध एक वैश्विक युद्ध है क्योंकि इसमें वैश्विक शक्तियां शामिल रही हैं और इस युद्ध में साम्राज्य को पराजय हुई है। (HN)