फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों का समर्थन जारी रहेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i54625-फ़िलिस्तीनी_राष्ट्र_के_अधिकारों_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_ईरान
ईरान ने कहा है कि वह प्रचलित कूटनयिक माध्यमों से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों के बचाव के लिए प्रयास करता रहेगा।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec २५, २०१७ १३:५८ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों का समर्थन जारी रहेगाः ईरान

ईरान ने कहा है कि वह प्रचलित कूटनयिक माध्यमों से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों के बचाव के लिए प्रयास करता रहेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में स्वीकार करने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले की निंदा में इस्लामी जगत की एकता के बारे में कहा कि ईरान, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की अप्रचलित कार्यवाहियों के मुक़ाबले में विभिन्न प्रकार के प्रयास करेंगे।

बहराम क़ासिमी ने कहा कि ईरान हमेशा से बैतुल मुक़द्दस जैसे विषयों के प्रति बहुत संवेदनशील है और इस्तांबोल में ओआईसी के हालिया सम्मेलन में भी तेहरान के दृष्टिकोण की घोषणा की गयी।

उन्होंने बैतुल मुक़द्दस के बारे में ट्रम्प के निर्णय के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ में मतदान के बारे में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में होने वाली घटना से सिद्ध हो गया कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीका बुरी तरह अलग थलग पड़ गया और अमरीकी सरकार के अधिकारियों को यह जान लेना चाहिए कि इस शैली से अपनी बातों को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता और अपनी बातें नहीं मनावाई जा सकतीं।

उन्होंने फ़्रांस के राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा के बारे में कहा कि फ़्रांसीसी राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है और दोनों देश इस विषय पर विचार विमर्श कर रहे हैं। (AK)