ट्रम्प, ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करेंः विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को चाहिए कि ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचते हुए अच्छे शब्दों, लहजों और बर्ताव अपनाने का प्रयास करें।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने अपमानजनक ट्ववीट में ईरान को भूखा बताया है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने ईरानियों के अपमान और ईरान के आंतरिक मामलों में निरंतर हस्तक्षेप करने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कार्यवाही के बारे में कहा कि ईरानियों के बारे में ट्रम्प का विवादित और विरोधभासी बयान, कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने हाल ही में ईरानियों को आतंकवादी राष्ट्र क़रार दिया और फ़ार्स की खाड़ी के लिए जाली नाम गढ़कर ईरानियों की राष्ट्रीय भावनाओं को भड़काया और उनकी इस प्रकार की कार्यवाही, पूरी दुनिया में उनके घृणा किए जाने का कारण बने हैं जबकि अब उन्होंने वैश्विक सभ्यता और संस्कृति में प्रभाव रखने वाले और हज़ारों वर्ष प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से संपन्न राष्ट्र को अपमान जनक लहजे से संबोधित किया कि जिस पर निश्चित रूप से दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले ईरान की सभ्य कम्युनिटी और महान ईरानी राष्ट्र की से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आएगी।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रकव्ता ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति को चाहिए कि दुनिया के विभिन्न राष्ट्रों और देशों के बारे में ग़लत और अपमानजनक ट्वीट करने के बजाए कुछ अपने देश के सशस्त्र झड़पों में प्रतिदिन दसियों लोगों के मारे जाने और विभिन्न राज्यों में फ़ायरिंग तथा अपने देश में पाए जाने वाले लाखों बेघर और भूखे लोगों सहित आंतरिक मामलों पर ध्यान दें। (AK)