ईरान और तुर्की ने द्वपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57453-ईरान_और_तुर्की_ने_द्वपक्षीय_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल_दिया
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि तुर्की के साथ समस्त क्षेत्रों में संबंधों को बेहतर किया जाना चाहिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१८ ०७:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान और तुर्की ने द्वपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि तुर्की के साथ समस्त क्षेत्रों में संबंधों को बेहतर किया जाना चाहिये।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरूवार को अपने तुर्क समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में बल देकर कहा कि समस्त क्षेत्रों में तुर्की के साथ संबंधों को विस्तृत किया जाना चाहिये।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरान-तुर्की के आर्थिक संबंधों में क्रांति उत्पन्न करने की तत्परता की घोषणा करते हुए कहा कि संयुक्त आर्थिक आदान- प्रदान में दोनों देशों के पैसे के प्रयोग से तेहरान- अंकारा के संबंधों को ध्यान योग्य गति प्रदान की जा सकती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्र में काफी चुनौतियां है जिन्होंने ईरान और तुर्की और इसी प्रकार क्षेत्रीय देशों के हितों को खतरे में डाल रखा है और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों में दोनों देशों के निकट दृष्टिकोणों के दृष्टिगत संयुक्त सहकारिता और विचार- विमर्श जारी रहना चाहिये।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने क्षेत्रीय मामलों में ईरान, तुर्की और रूस के मध्य सहकारिता को ज़रूरी बताया और सीरिया के संबंध में तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के मध्य होने वाली इस्तांबोल बैठक की ओर संकेत किया और कहा कि तेहरान इस प्रकार की बैठक का स्वागत करता है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में इस्लामी क्रांति की सफलता की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति और ईरानी जनता को बधाई दी और समस्त क्षेत्रों में तेहरान-अंकारा के संबंधों में विस्तार की मांग की।

रजब तय्यब अर्दोग़ान ने बल देकर कहा कि आर्थिक आदान- प्रदान में राष्ट्रीय पैसों का प्रयोग ईरान और तुर्की के लिए महत्वपूर्ण है और तेहरान-अंकारा के मध्य होने वाली सहकारिता में उल्लेखनीय विकास हो सकता है।

तुर्की के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों में दोनों देशों के संयुक्त दृष्टिकोणों की ओर संकेत किया और कहा कि क्षेत्र की नई चुनौतियां इस बात की सूचक हैं कि तुर्की और ईरान के मध्य सहकारिता महत्वपूर्ण है। MM