राबर्ट लेविन्सन के बारे में ईरान का अमरीका को साफ़ जवाब
एफ़बीआई के पूर्व कर्मचारी राबर्ट लेविन्सन के बारे में ईरान ने अमरीका को साफ़ जवाब देते हुए कहा है कि उसे लेविन्सन के बारे में कुछ मालूम नहीं है कि वह कहां है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि ईरान को राबर्ट लेविन्सन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
शुक्रवार को अमरीकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दावा किया कि ईरान ने अमरीका को वचन दिया है कि वह राबर्ट लेविन्सन को वापस भेजेगा और वाशिंग्टन इस संबंध में तेहरान से चाहता है कि वह अपना वादा पूरा करे।
राबर्ट लेविन्सन 2007 में एसी हालात में कि जब वह अमरीकी पुलिस एफ़बीआई के सुनियोजित अपराध विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के रूप में ईरान में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे, लापता हो गए। असोशिएटेड प्रेस ने दिसंबर 2013 में एक रिपोर्ट में कहा था कि लेविन्सन सीआईए के लिए काम करते रहे है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शनिवार की शाम कहा कि ईरान विगत में बारंबार यह कह चुका है कि यह व्यक्ति एक समय ईरान आया था और उसके बाद वह ईरान से बाहर चला गया था और फिर उसके ईरान से बाहर जाने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि ईरान ने लेविन्सन के बारे में अमरीका से कोई वादा नहीं किया है और विगत में ईरान ने जो मदद की वह मानवता के नाते की थी। (MAQ/N)