फ़्रांसः हम परमाणु समझौते पर कटिबद्ध हैं ईरान भी इसका पालन करे!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i59796-फ़्रांसः_हम_परमाणु_समझौते_पर_कटिबद्ध_हैं_ईरान_भी_इसका_पालन_करे!
फ़्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश परमाणु समझौते पर कटिबद्ध है और ईरान को भी चाहिए कि वह परमाणु समझौते का पालन करता रहे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०१८ १२:४९ Asia/Kolkata
  • फ़्रांसः हम परमाणु समझौते पर कटिबद्ध हैं ईरान भी इसका पालन करे!

फ़्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश परमाणु समझौते पर कटिबद्ध है और ईरान को भी चाहिए कि वह परमाणु समझौते का पालन करता रहे।

फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम आशा करते हैं कि अमरीका भी परमाणु समझौते को जारी रखेगा।

फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु समझौते को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है और हम इस बारे में अपने अंतर्राष्ट्रीय घटकों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस समय अमरीका परमाणु समझौते का पालन कर रहा है और हम आशा करते हैं कि आगे भी अमरीका इसी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। प्रवक्ता ने साथ ही यह भी कहा कि फ़्रांस परमाणु समझौते का पालन करने के साथ ही ईरान की मिसाइल शक्ति को भी नज़रअंदाज़ नहीं करेगा।

ज्ञात रहे कि ईरान के अधिकारी दो टूक शब्दों में कई बार कह चुके हैं कि ईरान अपनी मिसाइल शक्ति के बारे में किसी से भी कोई वार्ता नहीं करेगा।