सऊदी अरब बड़े बड़े सपने देखना छोड़ देः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अधिकारी दूसरों पर निराधार आरोप लगाकर यमन में अपनी बेबसी और विफलता को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा है कि सऊदी अधिकारी नवीनतम हथियारों से लैस होने और अरबों डालर के नये हथियारों की ख़रीदारी करने बावजूद यमनी जनता के विरुद्ध युद्ध में अपनी निरंतर विफलताओं और पराजय को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं किन्तु वास्तविकता यह है कि सऊदी सरकार और उसके घटकों को इस असमान्य युद्ध में असमान्य युद्ध में यमनी जनता के कड़े प्रतिरोध का सामना है और वह निरंतर अपमानजनक पराजय से दोचार हो रहे हैं।
श्री बहराम क़ासिमी ने यह बात बल देकर कही कि सऊदी अरब इस स्थिति में नहीं है कि वह अपनी नीतियों को व्यवहारिक बना सके इसीलिए सऊदी अधिकारियों को बड़े बड़े सपने देने के बजाए वास्तविकता को समझना चाहिए कि क्योंकि भारी राशि के बदले ख़रीदे गये हथियार और विदेशी शक्तियों के बल पर अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता।
ज्ञात रहे कि यमनी सेना की ओर से रियाज़ पर कई मीज़ाइल फ़ायर किए जाने के बाद सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर ने दावा किया है कि ईरान ने यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह को मीज़ाइल उपलब्ध करके अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन किया है।
आदिल अलजुबैर ने भी यह भी दावा किया कि सऊदी अरब, ईरान की इस कार्यवाही का जवाब देने का हक़ अपने लिए सुरक्षित समझता है।
शनिवार को सऊदी अरब की रजाधानी रियाज़ पर यमन से सात मीज़ाइल फ़ायर किए गये थे और यमन पर हमला करने वापले सऊदी गठबंधन ने एक बार फिर ईरान पर इसका आरोप लगाया था जिसका तेहरान ने कड़ाई से खंडन किया है। (ak)