देश का परमाणु कार्यक्रम, पूरी शक्ति के साथ जारी हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67454-देश_का_परमाणु_कार्यक्रम_पूरी_शक्ति_के_साथ_जारी_हैः_ईरान
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने के बाद अराक के भारी पानी के रिएक्टर का पुनर्निमाण के काम में ब्रिटेन ने अमरीका की जगह ले ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०१८ १८:३७ Asia/Kolkata
  • देश का परमाणु कार्यक्रम, पूरी शक्ति के साथ जारी हैः ईरान

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने के बाद अराक के भारी पानी के रिएक्टर का पुनर्निमाण के काम में ब्रिटेन ने अमरीका की जगह ले ली है।

तेहरान में आईआरआईबी न्यूज़ एजेन्सी से बातचीत करते हुए ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही का कहना था कि परमाणु समझौते के बाद अराक के भारी पानी के रिएक्टर का पुनर्निमाण का काम, अमरीका और चीन के ज़िम्मे था किन्तु अमरीका ने परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से अलग होने की घोषणा की जिसके बाद उस की जगह ब्रिटेन ने ले ली।

डाक्टर अली अकबर सालेही का कहना था कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां कार्यक्रमानुसार जारी हैं और इस हवाले से हमारे सामने कोई रुकावट नहीं है। उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते से निकल जाने के बावजूद परमाणु शोध और विकास, नये परमाणु बिजली घरों की तैयारी, रेडियो मेडिसिन की तैयारी और न्यूक्लियर अस्पतालों के निर्माण में कोई रुकावट पैदा नहीं हुई और समस्त परमाणु योजनाओं पर कार्यक्रमानुसार काम जारी है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने यह बात बल देकर कही कि अमरीका की ओर से दोबारा प्रतिबंध लगाए जाने से भी परमाणु गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

डाक्टर सालेही ने कहा कि ईरान की परमाणु योजनाओं के बड़े भाग पर ईरानी विशेषज्ञों या रूस के के सहयोग से काम किया जा रहा है और रूस ने अब होने वाले समझौतों पर पूर्णरूप से अमल किया है।

उन्होंने बूशहर परमाणु बिजली घर के दूसरे फ़ेज़ के निर्माण में प्रगति की सूचना देते हुए कहा कि इस योजना पर काम कार्यक्रम से आगे है और हमें आशा है कि अगले छह वर्ष में बिजली की पैदावार शुरु कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दूसरे फ़ेज़ के उद्घाटन के दो साल बाद तीसरे फ़ेज़ को नेश्नल ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। (AK)