फ़्रांस को ईरान का जवाब, मीज़ाइल कार्यक्रम पर कोई वार्ता नहींः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67727-फ़्रांस_को_ईरान_का_जवाब_मीज़ाइल_कार्यक्रम_पर_कोई_वार्ता_नहींः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान अपने मीज़ाइल कार्यक्रम और देश की रक्षा के मामलों पर किसी से वार्ता नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३१, २०१८ १८:४९ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस को ईरान का जवाब, मीज़ाइल कार्यक्रम पर कोई वार्ता नहींः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान अपने मीज़ाइल कार्यक्रम और देश की रक्षा के मामलों पर किसी से वार्ता नहीं करेगा।

फ़्रांस के विदेशमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान पहले ही कुछ देशों की ग़लत अनुमानों और सूचनाओं के आधार पर पैदा होने वाली चिंताओं के बारे में अपने दृष्टिकोणों की पारदर्शी ढंग से घोषणा कर चुका है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु समझौते के बारे में वार्ता तेहरान की सद्भावना, ईरान की ओर से वार्ता और तर्क पर प्रतिबद्धता तथा शांतिपूर्ण ढंग से मामलों का हल तलाश करने के सैद्धांतिक दृष्टिकोण पर ईरान के प्रतिबद्ध रहने का मुंह बोलता प्रमाण है किन्तु अमरीका इस समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल गया जो अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय अधिकारी भी परमाणु समझौते को बाक़ी रखने के हवाले से आवश्यक गैरेंटी प्रदान करने में अभी तक विफल रहे हैं जिसके दृष्टिगत दूसरे मामलों और विशेषकर उन मामलों पर किसी ही प्रकार की वार्ता की आवश्यकता ही बाक़ी नहीं बची है जो वार्ता के योग्य नहीं हैं, और न ही आवश्यक विश्वास बाक़ी बचा है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बात बल देकर कही कि फ़्रांस के विदेशमंत्री को अच्छी तरह मालूम है कि पिछले समझौतों के अंतर्गत उनके पास अपने वचनों पर अमल करने से बचने का कोई रास्ता नहीं है जबकि पश्चिम की ओर से जब तक अपने समस्त वचन पूरे नहीं कर दिए जाते, ईरान उन पर विश्वास नहीं कर सकता। (AK)