सऊदी अरब को संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद से निकाला जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69236-सऊदी_अरब_को_संयुक्त_राष्ट्र_संघ_मानवाधिकार_परिषद_से_निकाला_जाएः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने सऊदी अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि सऊदी अरब को संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद से निकाल दिया जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१८ १३:१४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब को संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद से निकाला जाएः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने सऊदी अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि सऊदी अरब को संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद से निकाल दिया जाना चाहिए।

श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ट्वीट कर कहा कि सऊदी अरब ने यमन और बहरैन में मानवाधिकारों का घोर हनन किया और वह आलोचक पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी का हत्यारा है इसीलिए उसे संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद से निकाल दिया जाना चाहिए। 

संसद सभापति के सलाहकार का कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को सऊदी अरब की आतंकवाद पर आधारित नीतियों और पत्रकार जमाल ख़ाशुक्जी की हत्या का जवाब देना चाहिए।

जमाल खाशुक़जी, सऊदी पत्रकार थे जो सऊदी सरकार विशेषकर इस देश के युवराज मुहम्मद बिल सलमान की नीतियों के कट्टर आलोचक थे।खाशुक़जी, सऊदी सरकार की ब्लैक लिस्ट में शामिल थे और सरकार के डर के कारण सऊदी अरब के बाहर जीवन व्यतीत कर रहे थे।

2 अक्तूबर 2018 को जमाल ख़ाशुक़्जी उस समय लापता हो गये थे जब वह तुर्की के शहर इस्तांबोल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में प्रविष्ट हुए किन्तु वापस नहीं आए। (AK)