आईएई ने फिर की ईरान की कटिबद्धता की पुष्टि
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में जेसीपीओए के प्रति ईरान की कटिबद्धता की पुष्टि की है।
रोएटर्ज़ के अनुसार आईएईए ने शुक्रवार को अपनी ताज़ा रिपोर्ट में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, परमाणु समझौते के संदर्भ में अबतक कटिबद्ध रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार ईरान, एजेन्सी के साथ लगातार सहयोग कर रहा है।
अमरीका द्वारा परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकल जाने के बावजूद ईरान एजेन्सी के साथ सहयोग कर रहा है और यूरोपीय संघ ने एलान किया है कि वह हरसंभव जेसीपीओए की सुरक्षाा करेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि काज़िम ग़रीबाबादी ने एजेन्सी की 14वीं रिपोर्ट की ओर संकेत करते हुए कहा है कि शत्रु की ओर से विश्व जनमत और एजेन्सी को दिगभ्रमित करने के प्रयासों के बावजूद ईरान और आईएईए के बीच सकारात्मक सहकारिता जारी है।