ईरान, 114 परमाणु उपलब्धियों का लोकार्पण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74230-ईरान_114_परमाणु_उपलब्धियों_का_लोकार्पण
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने परमाणु तकनीक के 13वें राष्ट्रीय दिवस पर परमाणु के क्षेत्र में ईरान की 114 उपलब्धियों का लोकार्पण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१९ १०:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान, 114 परमाणु उपलब्धियों का लोकार्पण

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने परमाणु तकनीक के 13वें राष्ट्रीय दिवस पर परमाणु के क्षेत्र में ईरान की 114 उपलब्धियों का लोकार्पण किया।

ईरान में 9 अप्रैल को, देश के परमाणु वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना और परमाणु ईंधन चक्र के पूरे होने की याद में, परमाणु तकनीक का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 

इसी मध्य राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तेरहवें परमाणु तकनीक के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर  20 आधुनिक सेन्ट्रीफ्यूज मशीनों आईआर-6 की स्थापना, ईरान के अंतरिक्ष विज्ञान केन्द्र के पहले चरण के उद्धाटन जैसे कई परियोजनाओं का वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा लोकार्पण किया। 

इसी प्रकार से अन्य परियोजनाओं का भी, राष्ट्रपति, कुछ मंत्रियों और सिविल व सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लोकार्पण हुआ। 

हालिया वर्षों में ईरान के परमाणु उद्योग में असाधारण रूप से विकास हुआ और यही वजह है कि  हर परमाणु तकनीक के  राष्ट्रीय दिवस पर जनता के सामने पेश की जाने वाली परमाणु उपलब्धियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।(Q.A.)