पेंटागन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी आईआरजीसी के विरुद्ध फैसले के ख़िलाफ़
राबर्ट जी गार्ड ने कहा है कि आईआरजीसी को आतंकवादी गुटों की सूचि में शामिल करने का निर्णय, अमरीका के लिए हानिकार सिद्ध होगा।
अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी राबर्ट जी गार्ड कहते हैं कि आईआरजीसी के बारे में ट्रम्प का निर्णय हमारे देश के लिए हानिकारक है। अमरीका के भूतपूर्व रक्षामंत्री के सलाहकार ने एक साक्षात्कार में ईरान के आईआरजीसी के संदर्भ में कहा है कि किसी देश की शासन व्यवस्था की सैन्य विंग को आतंकवादी घोषित करना बहुत ख़तरनाक है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इससे अमरीका को नुक़सान होगा। राबर्ट जी गार्ड ने अलक़ाएदा के साथ ईरान की सहकारिता पर आधारित अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के बयान को निराधार बताते हुए कहा कि मुझको समझ में नहीं आ रहा है कि ट्रम्प सरकार किस तरह से आतंकवाद विशेषकर दाइश के विरुद्ध संघर्ष में ईरान की भूमिका को अनेदखा कर रही है।
पेंटागन के इस पूर्व अधिकारी ने बताया कि यह चिंता पाई जाती है कि ट्रम्प की टीम इस बहाने कांग्रेस से अनुमति के बिना ही ईरान के साथ सैन्य संघर्ष में न उलझ जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संभावित कार्यवाही, हमको एक गंभीर संवैधानिक संकट में डाल सकता है।