सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन पर अमरीका की चुप्पी की आलोचना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74669-सऊदी_अरब_में_मानवाधिकारों_के_हनन_पर_अमरीका_की_चुप्पी_की_आलोचना
ईरान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब में 37 लोगों की गर्दन मारे जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए सऊदी शासन के अपराधों पर अमरीका की चुप्पी की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१९ ०७:५५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन पर अमरीका की चुप्पी की आलोचना

ईरान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब में 37 लोगों की गर्दन मारे जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए सऊदी शासन के अपराधों पर अमरीका की चुप्पी की आलोचना की है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट करके कहा है कि सऊदी शासन ने एक पत्रकार के शरीर के टुकड़े टुकड़े किए जाने को नज़र अंदाज़ करते हुए अब एक ही दिन में 37 लोगों का सिर क़लम कर दिया है, लेकिन ट्रम्प प्रशासन ने इस पर भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

ज़रीफ़ा का कहना था कि जॉन बोल्टन, बिन सलमान, बिन ज़ायद और बिनयामिन नेतनयाहू की टीम का सदस्य होने का अर्थ यह है कि ऐसे लोग हर प्रकार का अपराध करके भी बच सकते हैं।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि सऊदी शासन हर साल मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक सुधारों की मांग करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जेलों में ठूसता है और उनमें से एक बड़ी संख्या का सिर क़लम कर दिया जाता है। msm