लक्ज़मबर्ग का ईरान से परमाणु समझौते में बने रहने का अनुरोध
लक्ज़मबर्ग ने ईरान से जेसीपीओए या परमाणु समझौते में बने रहने का अनुरोध किया है।
लक्ज़मबर्ग के विदेशमंत्री Jean Asselborn ने ईरान से अपील की है कि वह अपने घोषित कार्यक्रम को सात जूलाई से लागू न करके परमाणु समझौते में बना रहे। जीन एसेलबोर्न ने साथ ही यह भी कहा है कि परमाणु समझौते से अमरीका का एक पक्षीय ढंग से निकल जाना बहुत बड़ी ग़लती है। उन्होंने कहा कि यह काम करके अमरीका ने वास्तव में परमाणु समझौता का खुला उल्लंघन किया है। लक्ज़मबर्ग के विदेशमंत्री ने यह बात बल देकर कही है कि परमाणु समझौते से केवल यूरोप ही नहीं बल्कि पूरा विश्व सुरक्षित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के एक वर्ष बाद तथा यूरोप की ओर से जेसीपीओए के बारे में दिये गए वचनों को पूरा करने के कारण 8 मई 2019 को इस्लामी गणतंत्र ईरान ने घोषणा की थी कि वह परमाणु समझौते के बारे में अपनी वचनबद्धताओं को कम करने जा रहा है।