ईरान का तीसरा क़दम, पक्षों के लिए अंतिम समय होगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77795-ईरान_का_तीसरा_क़दम_पक्षों_के_लिए_अंतिम_समय_होगाः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा है कि परमाणु समझौते के अन्य पक्षों को अपने वचनों पर अमल के लिए साठ दिनों का समय समाप्त होने के बाद तीसरा क़दम उठाया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१९ १९:१० Asia/Kolkata
  • ईरान का तीसरा क़दम, पक्षों के लिए अंतिम समय होगाः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा है कि परमाणु समझौते के अन्य पक्षों को अपने वचनों पर अमल के लिए साठ दिनों का समय समाप्त होने के बाद तीसरा क़दम उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान परमाणु समझौते पर पूरी तरह से अमल कर रहा है। उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि परमाणु पक्ष, ईरान के साथ सहयोग और लेनदेन के इच्छुक हैं तो उन्हें चाहिए कि परमाणु समझौते पर एक दस्तावेज़ के रूप में अमल करें जिसकी पुष्टि सुरक्षा परिषद ने की है।

ज्ञात रहे कि ईरान ने जेसीपीओए के 26 और 36 अनुच्छेदों के अनुसार परमाणु समझौते के बारे में अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। 

ईरान ने परमाणु समझौते में बाक़ी बचे पक्षों को साठ दिनों का समय दिया था ताकि वह तेल और बैंकिंग के क्षेत्र में अपने वचनों पर अमल करें।

ईरान ने आठ मई 2019 को अपने वचनों के स्तर में कमी कर  दी थी और सात जुलाई को साठ दिनों समय सीमा की समाप्ति के बाद यूरेनियम संवर्धन का स्तर 3.67 से बढ़ा दिया था।

ईरान ने कह रखा है कि जेसीपीओए के सदस्यों की ओर से इसके नियमों की अवहेलना की स्थिति में वह अपनी प्रतिबद्धताओं को और अधिक कम करता जाएगा।

ईरान ने इसी प्रकार यूरोपीय पक्षों को सचेत किया है कि यदि उसने अपने वचनों पर अमल नहीं किया तो वह पूरी ताक़त से तीसरा क़दम उठाएगा। (AK)