ईरान का शक्ति प्रदर्शन, दुश्मनों के होश उड़े + वीडियो
इस्लामी गणतंत्र ईरान में पवित्र प्रतिरक्षा की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में सशस्त्र सेना की शानदार परेड शुरु हुई।
ईरान की सशस्त्र सेना की शानदार परेड रविवार को पवित्र प्रतिरक्षा काल की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तेहरान में स्थित इमाम ख़ुमैनी के मज़ार के सामने आयोजित हुई जिसमें नवीन युद्ध उपकरणों और सैन्य हथियारों सहित ईरान में बनाए गये रक्षा सिस्टम की प्रदर्शनी की गयी।
सशस्त्र सेना की परेड के कार्यक्रम में राष्ट्रपति रूहानी, ईरानी सेना के प्रमुख और वरिष्ठ कमान्डरों, आईआरजीसी के प्रमुख और कमान्डरों तथा पुलिस के प्रमुख ने भाग लिया।
इराक़ द्वारा ईरान के विरुद्ध थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के पहले सप्ताह को ईरान में पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह मनाया जाता है और इसी सप्ताह के उपलक्ष्य में ईरान की सशस्त्र सेना की परेड का आयोजन किया जाता है और रक्षा क्षेत्र में नवीन तकनीकों और हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाता है।
ज्ञात रहे कि 22 सितम्बर को इराक़ की बासी सरकार ने ईरान पर युद्ध थोप दिया था। इस थोपे गये युद्ध में ईरान के 2 लाख लोग हताहत, छह लाख 72 हज़ार घायल और 40 हज़ार युद्ध बंदी हुए थे।
ईरान में 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। (AK)