सीरिया के संसदीय चुनाव के सफल आयोज पर लारीजानी का बधाई संदेश
संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने सीरिया के संसदीय चुनावों के सफल आयोजन पर इस देश के राष्ट्रपति को बधाई दी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने सोमवार को एक संदेश में सीरिया के संसदीय चुनाव के सफल आयोजन पर इस देश की जनता और राष्ट्रपति को बधाई दी है।
इस संदेश में आया है कि सीरिया की जनता पर यद्पि बहुत अधिक राजनैतिक, मानसिक और सुरक्षा दबाव था और लोगों को मतदान केन्द्रों तक जाने से रोकने के लिए आतंकियों के प्रयास भी जारी थे, इसके बावजूद सीरिया के हालिया चुनावों में जनता ने भरपूर ढंग से भाग लिया।
उनका कहना था कि यह इस बात का चिन्ह है कि सीरिया की जनता सरकार का भरपूर समर्थन करती है और आतंकियों का समर्थन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय देशों के हमलों के मुक़ाबले में डटे हुए हैं और अपनी धरती की स्वाधीनता की रक्षा कर रहे हैं।
डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की रणनीति, क्षेत्र में शांति व स्थिरता की रक्षा के लिए, सीरिया की सरकार और जनता के साथ व्यापक और राष्ट्र के स्थायित्व के परिणाम में शीघ्र ही सीरिया में चरमपंथ और आतंकवादी गुटों की पराजय देखेंगे। (AK)